May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-06-23 at 14.57.31 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2024। जिले भर से क्राइम फाइल में पढें बीकानेर जिले के सभी थानों में दर्ज विभिन्न आपराधिक मामले, और रहें सर्तक।

दहेज के लिए गला दबाकर मार डाला विवाहिता को, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हदां थाने में एक विवाहिता को दहेज के लिए उसके ससुराल वालों ने गला घोंट कर मार डाला और परिजनों ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कदंलाऊ, लक्ष्मणगढ़ निवासी सज्जनसिंह पुत्र मांगुसिंह राजपुत ने पुलिस को बताया कि उसकी भतीजी संतोष कंवर को भेलु निवासी उसकी ससुराल के लोग राजेन्द्र पुत्र अमरसिंह, मूलसिंह पुत्र अमरसिंह, अजयसिंह पुत्र पूर्णसिंह, लक्ष्मीकंवर पत्नी पूर्णसिंह, कोमल कंवर पत्नि जितेन्द्र सिंह ने 6 जून 2024 को गला दबाकर मार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कोलायत सीओ संग्रामसिंह को सौंप दी है।

कार की टक्कर से दो मोटरसाइकिल सवार की मौत, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक थाने में नाल बड़ी निवासी मुन्नीराम पुत्र रतनाराम कुम्हार ने एक कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 21 जून शाम 7 बजे ओवरब्रिज के पास लापरवाही से कार चलाते हुए आरोपी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार माया व टेकचंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रणजीत सिंह को दी है।

तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक थाने में बासी निवासी हरिराम पुत्र शेराराम मेघवाल ने सुभाष, राकेश व मूलाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने 21 जून को रात 11 बजे उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल मालाराम को दी है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाने में तिलक नगर निवासी सुशीलादेवी पत्नी विक्रमसिंह नायक ने एक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि जयपुर गंगानहर बायपास पर किसी अज्ञात वाहन ने उसके पति विक्रमसिंह को टक्कर मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई मांगीलाल को सौंप दी।

व्यापारी को प्रतिष्ठान से लाखों का सामान व नगदी गायब मिली, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में रामपुरिया मौहल्ला निवासी 25 वर्षीय जयंत रामपुरिया पुत्र सुनील कुमार रामपुरिया ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 22 जून की रात रानी बाजार में स्थित उनके श्रीओसवाल इंडस्ट्रीज में से एक लाख नगदी व एमटीए व एफटीए के 17 बॉक्स गायब मिले। प्रत्येक बॉक्स में 22 नग है जिनमें ब्रास आईटम कि कीमत 3,74,000 रूपए थी। वहीं ऑफिस के सारे कागज व सामान बिखरे हुए व अस्त व्यस्त थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई तारांचद को दी है।

मारपीट कर छीन लिए रूपए, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाजन थाने में चक जोहड़, लूणकरणसर निवासी अभिषेक पुत्र किशनलाल ब्राह्मण ने  6 जनों के खिलाफ मारपीट करने व जेब से नगदी छीन लेने का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 21 जून 2024 की रात 8 बजे अरजनसर से पुरानी आबादी चकजोड़ से पिकअप लेकर लौटते हएु आरोपी विकास पुत्र कालूराम झोरड़, हनुमान पुत्र रणवीर झोरड़, कालूराम पुत्र पूर्णाराम जाट व किशनराम पुत्र रजिराम कस्वां, धोलूराम पुत्र जयपाल झोरड़ निवासीगण चकजोड़ व रामकुमार बाना निवासी राणीसर ने रास्ते में रूकवा लिया। यहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी जेब से 6400 रूपए छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरजाराम को दी है।

खेत के गेट पर खड़ी बाइक चुराई चोरों ने, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में मुमताज अली पुत्र अनवर अली ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को बताया कि उसने 17 जून 2024 को शाम 6.30 बजे अपने खेत के गेट के सामने मोटरसाइकिल खड़ी की जिसे कोई चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को दी है।