






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2024। रविवार सुबह मालू भवन में साध्वी कुंथुश्री जी के सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष नौलखा ने पूरी कार्यकारिणी के साथ शपथ ग्रहण की। नौलखा ने शपथ ग्रहण कर सभी का आभार जताते हुए संघ की गरीमा के अनुरूप निष्ठापूर्वक संघ सेवा व दायित्व निर्वहन करने की बात कही। कार्यक्रम जैन विधि विधान से प्रदीप पुगलिया ने संपन्न करवाया। तेयुप के पुर्व अध्यक्ष के रूप में पुगलिया ने नौलखा को दूसरे कार्यकाल की बधाई देते हुए शपथ ग्रहण करवाई। कार्यक्रम का प्रारंभ अमित बोथरा ने साथियों के साथ विजय गीत का संगान करते हुए किया। आशीर्वाद मंत्र के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभा के रिद्दकरण लूणियां, वरिष्ठ श्रावक धनराज पुगलिया, सभा के कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया, अशोक बैद, भंवरलाल दुगड़, अणुव्रत समिति के सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा, अंबिका डागा, तेयुप व किशोर मंडल के सदस्यों सहित अनेक श्रावक, श्राविकाएं व गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
युवा तरूणाई गढ़े नए प्रतिमान-साध्वी कुंथुश्री
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में साध्वी कुंथुंश्री जी ने तेयुप के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि युवा तरूणाई संघ सेवा व संघ विकास के नए प्रतिमान गढ़े। उन्होंने कहा कि आलोचना से घबराए बिना अपना कार्य सहनशीलता व ईमानदारी की नींव पर करें जिससे विश्वास की मजबूत ईमारत खड़ी हो सकें। साध्वी श्री ने पूरी टीम को कर्मठता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए सफलता हासिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि युवा परिषद अपनी ऊर्जा से इस कार्यकाल की अमिट छाप छोड़े और शपथ के संकल्प का सदैव स्मरण रखें। उन्होंने पूरी टीम को शुभाशीष देते हुए मंगलाचरण भी सुनाया।
तेयुप टीम के सभी पदाधिकारियों ने ली शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अध्यक्ष मनीष नौलखा के साथ तेयुप की पूरी टीम ने अपने अपने पद की शपथ ग्रहण करते हुए संघ सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश बोथरा व दीपक छाजेड़, मंत्री अमित बोथरा, सहमंत्री प्रथम मनीष पटावरी व विवेक भंसाली, कोषाध्यक्ष ऋषभ बैद, संगठन मंत्री रौनक पारख, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप बरमेचा, कुमुद गिया, विकास डागा, मोनू कोचर, रोहित दुगड़, सतीश डागा, सौरभ दुगड़, विनय बरड़िया, नवीन मालू, मुदित मालू ने शपथ ग्रहण की।






