May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-06-23 at 18.40.57

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2024। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी अमर रहें के नारे लगाए वहीं विधायक ताराचंद सारस्वत ने उनकी राष्ट्रवादी और देशभक्ति की चर्चा करते हुए उनके जीवन को लोकतंत्र के लिए प्रेरणीय बताया। सारस्वत ने कहा कि मुखर्जी ने जो योगदान दिया उसके लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी रहेगा। मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद अड़ावलिया की अध्यक्षता में बलिदान दिवस के रूप में मनाए गए कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र के स्वप्न को प्रतिबद्धता के साथ पूरा करने का संकल्प लिया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुम्भाराम सिद्ध, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, हेमनाथ जाखड़, महामंत्री महेश राजोतिया, सुरेंद्र चुरा, पार्षद जगदीश गुर्जर, रजत आसोपा, अशोक महावर, मूलचंद इन्दोरिया, श्याम सुंदर पुरोहित, जगदीश गुरावा, रामलाल, ओबीसी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, मदन मेघवाल, जिला कार्यकारणी सदस्य राम कुमार, सांवरमल पारीक, रामकुमार पारीक, गोविंद पारीक, शैतान सोनी, ओमप्रकाश फूलभाटी, मदनलाल पारीक, सुमेर सिंह, रजनीकांत सारस्वत, मालाराम सुनार, मोहनलाल सुनार, गणेश गिरी, शिवकरण तावनियाँ, मनीराम तावनियाँ रिड़ी, अर्जुनलाल शर्मा जैतासर, घनश्याम बिहानी, भगवान सिंह तंवर, नंदू राजपुरोहित, सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत सहित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी को पुष्पाजंलि अर्पित की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान अनेक भाजपा नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।