May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-06-23 at 11.30.51

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2024। श्रीराम जन्मभूमि, काशी विश्वनाथ, प्रयागराज, चित्रकूट सहित 50 से अधिक तीर्थस्थलों की सुगम और सस्ती यात्रा एक सत्संगी ग्रुप के साथ करने का मौका लेकर आया है क्षेत्र का चौधरी ट्रैवर्ल्स। आगामी 30 जून को दूसरे चरण की यात्रा रवाना होगी। बता देवें प्रथम चरण के यात्री 15 जून को रवाना हुए व आंनद के साथ उनकी यात्रा जारी है। चौधरी ट्रैवल्स द्वारा प्रथम यात्रा की सफलता से उत्साहित होकर जोर शोर से दूसरी यात्रा की तैयारी की जा रही है। ट्रैवल्स के रामप्रताप सहू ने बताया कि मात्र 6000 रूपए में 10 दिन की यात्रा में श्रद्धालुओं के रहने खाने की व्यवस्था ट्रैवल्स की ओर से ही की जा रही है। उन्होंने कहा कि सेवाभावी स्टाफ के साथ सत्संगी यात्री पूरे रास्ते भजन कीतर्न कर नाम स्मरण का भी लाभ उठाते है। ये यात्रा श्रीडूंगरगढ़ से सालासर होते हुए खाटू श्यामजी, गलताजी, मथुरा, वृदांवन, नंद गांव, गोकुल, बरसाना, ब्रह्मघाट, प्रयागराज त्रिवेणी संगम, अयोध्या, सीता रसोवड़ा, हनुमानगढ़ी, काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन, गंगा स्नान काशी में, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान दर्शन, गोवर्धन पूजन के साथ 50 से अधिक तीर्थ स्थलों के दर्शन होंगे। यात्रा लोहागढ़ स्नान के साथ पूर्ण होगी। जो श्रद्धालु इस यात्रा में जाना चाहें वे रामप्रताप सहू से 8000401435 या 9928045983 पर संपर्क कर सकते है।