May 20, 2026
IMG-20240626-WA0105

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे कर आधे से ज्यादा हिस्से में पिछले 8 घंटो से बिजली बंद है और कब आएगी इसका जवाब भी किसी के पास नही है। ऐसे में क्षेत्रवासियों में आक्रोश है और यह आक्रोश फुट गया 220 केवी जीएसएस पर। यहां आरोप लग रहे हैं कि रात 11 बजे पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा कस्बेवासियों के साथ पहुंचे और बिजली बंद होने पर हंगामा मचाते हुए तोड़फोड़ की व वहां तैनात विद्युतकर्मी के साथ मारपीट की। घटना के दौरान शहर के अभियंता, टेक्नीशियन भी 220 केवी जीएसएस पर ही काम कर रहे थे व हंगामा बढ़ने पर पालिकाध्यक्ष वहां से चले गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची है एंव मारपीट में घायल विद्युतकर्मी का मेडिकल मुआयना करवाने हॉस्पिटल लेकर जाय गया है। घटना के बाद विद्युत कार्मिकों में भी गुस्सा फैल गया है एंव पालिकाध्यक्ष सहित 4-5 अन्य के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दी गई है।