May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2024। गर्मियों में शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने के लिहाज से भले ही कोल्ड कॉफी आपको अच्छी लगती हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके ज्यादा सेवन से सेहत पर काफी बुरा असर देखने को मिलता है? जी हां, इससे न सिर्फ आपको थकान और कमजोरी की परेशानी होती है, बल्कि यह पाचन तंत्र के लिए भी अच्छी नहीं मानी जाती है। वहीं, अगर आप ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं, तो भी कोल्ड कॉफी पीना किसी भी सूरत में सही नहीं है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुकी कोल्ड कॉफी कैसे सेहत के लिए मुसीबत का सबब बन सकती है।

डिहाइड्रेशन की तकलीफ

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए जूस या लस्सी वगैरह पीना तो सही है, लेकिन अगर आप कोल्ड कॉफी को इस मामले में बेहतर मानते हैं, तो आप गलत हैं। बता दें, इसके ज्यादा सेवन से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा हो सकती है। यही वजह है कि गर्मियों में कैफीन कम ही लेने की सलाह दी जाती है।

ब्लड शुगर में इजाफा

कोल्ड कॉफी में मौजूद चीनी के कारण आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है। अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं, और इसका सेवन करना पसंद करते हैं, तो चीनी को अवॉइड कर सकते हैं।

पाचन तंत्र के लिए खराब

डाइजेशन यानी पाचन तंत्र के लिहाज से भी कोल्ड कॉफी का सेवन अच्छा नहीं माना जाता है। यह गट हेल्थ को खराब कर सकती है, यही वजह है कि कई लोगों को कोल्ड कॉफी पीने के बाद गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं।

थकान और कमजोरी

कोल्ड कॉफी के ज्यादा सेवन से सिरदर्द और थकान की समस्या भी देखने को मिलती है। बता दें, कैफीन की ज्यादा मात्रा रातों की नींद उड़ा सकती है, जिससे दिनभर शरीर का एनर्जी लेवल डाउन रहता है।