May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2020। टाइम्स के पाठकों के लिए क्षेत्र के जाने माने पंडित विष्णुदत्त शास्त्री बता रहें है आज का पचांग। आज राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 19, शक सम्वत 1942, आश्विन कृष्णा अष्टमी बृहस्पतिवार विक्रम संवत् 2077। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 26 मुहर्रम 21, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 सितम्बर सन् 2020 ई॰।
सूर्योदय का समय दिल्‍ली 10 सितंबर: सुबह 06 बजकर 04 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय दिल्ली 10 सितंबर: शाम 06 बजकर 32 मिनट पर।
आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 22 मिनट से 3 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 19 मिनट से 06 बजकर 43 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 18 मिनट तक।

आज का उपायः देवी लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करें, हल्दी या केसर का तिलक लगाएं (पंडित विष्णुदत्त शास्त्री)