






श्रीडूंगरगढ टाईम्स 1 जुलाई 2024। सरकारी या गैर सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए विभिन्न वैंकेसी के बारे में पूरी जानकारी पढें और इसे जरूरतमंद युवाओं व युवतियों तक जरूर पहुंचाए।
भारती निकेतन में स्टॉफ की आवश्यकता, कल होंगे साक्षात्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान भारती निकेतन में विषय विशेषज्ञों के पदों पर भर्ती निकली है। संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि अंग्रेजी व हिंदी माध्यम के लिए अनुभवी व समर्पित स्टॉफ की जरूरत है। स्वामी ने बताया कि गणित, विज्ञान, हिंदी, सामाजिक, संस्कृत, इकोनॉमिक्स, अकाउंटेंसी, बिजनस मैनेजमेंट, हिस्ट्री, पोलिटिकल, कैमिस्ट्री के पदों पर भर्ती लेनी है। इन पदों के लिए उम्मीदवार मंगलवार 2 जुलाई को सुबह 8 बजे से भारती निकेतन स्कूल पहुंच कर अपना साक्षात्कार दे सकते है।
जेपीएस में निकली भर्ती, कल होंगे साक्षात्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर स्थित अंग्रेजी माध्यम के जयपुर पब्लिक स्कूल में भी अनेक पदों पर भर्ती आई है। संस्था के संचालक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि स्कूल में कक्षा 3 से 8 तक के लिए विषय गणित, कक्षा 6 से10 तक के लिए संस्कृत व अंग्रेजी के अध्यापक पद रिक्त है। महिला अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं 2 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती में भी महिला अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। स्कूल में 2 ड्राइवर के पद पर भी भर्ती होनी है। सभी पदों के लिए मंगलवार 2 जुलाई को जरूरतमंद अभ्यर्थी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक स्कूल जाकर अपना आवेदन दे सकते है।
एसएससी एमटीएस में निकली 8326 पदों पर भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इसमें 18 से 27 वर्ष के महिला व पुरूष आवेदन कर सकते है। मल्टी टास्कींग स्टा के 4,887 पद जिनके लिए योग्यता 10वीं पास है वहीं हवलदार के 3439 पद जिनकी योग्यता भी 10वीं पास व फिजीकल दक्षता है। आवेदन 27 जून 2024 से प्रारंभ हो गए है वहीं अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 तक है।
एसएससी सीजीएल में 17727 पदों पर निकली भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इसमें उम्मीदवार की योग्यता ग्रेजएट है और उम्र 18 से 27 वर्ष की महिलाए व पुरूष आवेदन कर सकते है। आवेदन 24 जून 2024 से प्रारंभ हो गए है व अंतिम तिथि 24 जुलाई 2024 है।




