






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2024। सेवाधाम छात्रावास पहुंच कर कुछ युवाओं ने बच्चों के लिए उपयोगी सहयोग दिया है। समाजसेवी सिराजूद्दीन पंवार ने बच्चों को 50 बच्चों को जूते, 50 को अंत:वस्त्र दिलवाए गए। बता देंवे पंवार क्षेत्र में जरूरतमंदो परिवारों के सहयोग के लिए तत्पर रहते है और अनेक सेवाकार्यों में धन सहयोग भी देते है। वहीं सोमवार को अनेक युवाओं ने इनके साथ मिलकर बच्चों के शिक्षण के लिए 100 रजिस्टर, 100 पेन्सिल व 100 रबड़ का सहयोग दिया। बच्चों को अल्पाहार भी करवाया गया। इस दौरान रक्तवीर राजेश गोदारा ने रक्तदान का महत्व बताया। गोदारा ने आमजन को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने व जरूरतमंद की जान बचाने के लिए उपयोगी बनकर मानवता की सेवा करने की बात कही। इस दौरान विक्रमसिंह, प्रहलाद सोनी, राज.पुलिस के कैलाश, नंदराम, अनिल कुमार, कृष्णा व रणजीत मूंड, सहित महेंद्र तावनियां, शिक्षक प्रदीप, रामप्रताप सारण, पटवारी दीपक व्यास, कमांडो नंदलाल गोदारा, श्रवण कुमार सोनी, वेदप्रकाश स्वामी, राजेंद्र डेलू, जयप्रकाश फगेरिया शामिल रहें। समिति परिवार ने सभी का आभार जताया।





