May 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2024। मानसून के प्रवेश के साथ गुरूवार को पूरे अचंल में अच्छी बरसात हुई। हाइवे पर स्थित गांव सेरूणा, झंझेऊ, जोधासर व लखासर में तेज हवा के साथ जोरदार बरसात ने हाइवे पर यातायात रोक दिया। वाहन चालकों को साइड में वाहनों को लगाकर गाड़ियां थामनी पड़ी। लखासर के पास दोनों ओर लंबी कतारें लग गई। वहीं अनेक वाहन चालक लाइटें जलाकर धीरे-धीरे रेंगते भी नजर आए। परिवार सहित पूनरासर हनुमानजी मंदिर में दर्शन कर लौट रहें रामप्रताप बलिहारा ने बताया कि सेरूणा से जोधासर तक बरसात इतनी तेज थी कि हाथ को हाथ नहीं दिख रहा था। ऐसे में लोगों ने वाहनों को साइड में रोक लिया व बरसात धीरे होने पर वाहन निकल पाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज बरसात से यातायात हुआ बाधित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा से लखासर, झंझेऊ व जोधासर के पास हाइवे पर तेज बरसात के कारण सड़क किनारे रूके रहें वाहन।