May 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में गुरूवार को मानसून के बादल जमकर बरसे है। कस्बे की गलियों में पानी भर गया वहीं नीचले स्थानों पर लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। मुख्य बाजार में पानी मुसीबत बन गया है। वार्ड 8 व 9 की मुख्य सड़क पर सभी चैबंर बंद होने की बात कहते हुए वार्डवासी नाराजगी जता रहें है। यहां मुख्य मार्ग की पूरी गली में भारी जलभराव हो गया है। स्कूल से लौटे बच्चे खासे परेशान हुए है। वहीं गांव जालबसर में आज जमकर बरसात हुई है और गांव की मुख्य गली पानी से भर गई है। बिग्गाबास की अनेक गलियां जलमग्न हो गई है। लोढेरा, गुसाईसर बड़ा, मणकरासर, रीड़ी, बाना, इंदपालसर सांखलान, तोलियासर, जैतासर, धनेरू, केऊ नई, बिग्गा बास रामसरा,पुदंलसर, ऊपनी, सातलेरा सहित पूरे अंचल में चारों ओर के गांवों में जमकर बरसात हुई है। मौसम विभाग ने एक और चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, अनूपगढ़, गंगानगर, जोधपुर के कुछ भागों में गुरूवार को शाम 6 बजे तक अच्छी बरसात की संभावना जताई है। वहीं 5,6,7,जुलाई 2024 को भारी बरसात के साथ 4 दिन लगातार 70 % बारिश दर्ज होने का अनुमान जताया है। विभाग ने पशुपालकों व किसानों से पशु जीव व टीन शेड का ध्यान रखने की बात कही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के मुख्य बाजार की एक गली में दुकान में घुसा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 8 व 9 के मुख्य मार्ग पर 4 फिट तक पानी भरा, बंद है चैंबर, जिससे निकासी बाधित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर में हुई बरसात, गलियों में भरा पानी। (फोटो-बेगाराम लूखा)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोढेरा में जमकर हुई बरसात, किसान हुए प्रसन्न। (फोटो-रामप्रताप गेट)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जालबसर में तेज हवा व बरसात से टूटा पेड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुदंलसर में हुई बरसात, गलियों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मणकरासर में जमकर हुई बरसात में अठखेलियां करते बालक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में हुई अच्छी बरसात। (फोटो-हेतराम जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी की उत्तरादी रोही में युवाओं ने उठाया बरसात का आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ बाजार से गुजरने वाले राहगीरों ने झेली परेशानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में हुई जमकर बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना की आम गुवाड़ में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गाबास रामसरा के खेतों में भरा पानी, हुई अच्छी बरसात। (फोटो-रामदयाल गिला)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर सांखलान में जमकर बरसे बादल, खेतों में छा गई रौनक। (फोटो-गोपीचंद मेघवाल)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू की रोही में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में तेज हवाओं के साथ हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में आज हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव केऊ नई में हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर सांखलान गांव की गुवाड़ में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार की जलमग्न गलियों में बाजार में पहुंचे खरीददारों को सताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेतों में भी फलदार पौधारोपण प्रारंभ, जुटे पूरे परिवार।