






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2024। ससुराल के घर नहीं ले जाने व तलाक भी नहीं देकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। गांव ठुकरियासर निवासी 22 वर्षीय प्रियंका पुत्री सीताराम मेघवाल ने उदरासर निवासी अपने पति महेंद्र पुत्र मूलाराम मेघवाल, सास बादुदेवी व जेठ बजरंगलाल के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका व उसकी बहन पाना का विवाह 4 अप्रल 2021 में हुआ परंतु सास रंग को लेकर लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देती रही है। आरोपी ना तो ससुराल ले जा रहें है ना ही तलाक दे रहें है। परेशान व जलील करने की धमकी देते है। परिवादिया ने अपना स्त्री धन दिलवाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्माराम को दी गई है। बता देवें इसी मामले में प्रियंका की बड़ी बहन पाना ने भी इन्हीं आरोपियों के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।




