May 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2024। विधायक ताराचंद सारस्वत ने नगरपालिका की व्यवस्था दुरस्त करने का बीड़ा उठाया है। वे आज जयपुर में स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा से मिले और श्रीडूंगरगढ़ पालिका के हालातों में बारे में जानकारी दी। सारस्वत ने खर्रा को शहर की व्यवस्था बेपटरी हो जाने के बारे में बताया। सारस्वत ने मंत्री से स्थाई ईओ लगाने, पालिका में अन्य रिक्त पदों को भरने, लंबित विकास कार्यों को गति देने की मांग की। बैठक के दौरान लंबी चर्चा हुई और विस्तार से विधायक ने सभी समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। मंत्री खर्रा ने शीघ्र ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। इस दौरान विधायक पुत्र राजेश सारस्वत भी मौजूद रहे। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने लगातार शहर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। टाइम्स द्वारा शहर के हालातों के बारे में उठाएं गए मुद्दों पर प्रमुखता से खबरों के प्रकाशन पर विधायक ने संज्ञान लिया। उन्होंने टाइम्स को बताया कि शीघ्र ही नागरिकों को फर्क देखने को मिलेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वायत्त शासन मंत्री से मिले विधायक।