






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2024। वर्तमान में इंजीनियर, डॉक्टर, बड़े अधिकारी बनने वाले युवा विद्यार्थियों की प्रत्यक्ष सफलता यही साबित करती है कि जिन बच्चों व अभिभावकों ने शैक्षिक महत्व को समझ लिया व दसवीं से ही पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे दिया वही बड़े होकर सफलता की राह पर आगे बढ़ें है। सफलता की राह पर आगे बढ़ाने में सबसे महत्वपूर्ण विषय है गणित, और श्रीडूंगरगढ़ में टॉपर्स एकडेमी बन चुकी भारती निकेतन स्कूल में मैथ्स रिचर्स के माध्यम से शिक्षा के ऐसे तरीके ईजाद किए गए है जिनसे बच्चे तो टॉपर्स बनते ही है साथ ही भारती निकेतन की पहचान भी मैथ्स फैक्ट्री के रूप में स्थापित हो गई है। स्कूल निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि कक्षा दसवीं के लिए विद्यालय में विशेष रूप से समर्पित भावों के साथ उच्च स्तरीय स्टाफ को प्रत्येक बच्चे के लिए तैनात किया जाता है और यही कारण है कि गत परिणामों में यहां देश भर से जागरूक अभिभावकों के जागरूक बच्चे 90 से 99.99 प्रतिशत अंक लाकर मैरिट होल्डर बनने और विशेष विषयों में 100 में से 100 नम्बर लाने के लिए प्रवेश लेते है। यहां प्रत्येक विषय की विषय-विशेषज्ञ फैकल्टीज जो कि 100 में से 100 अंक लाने की जिम्मेदारी बच्चों से बढ़कर स्वयं अधिक उठाते है। गत वर्ष का यह महारिकार्ड भी बना कि यहां 55 बच्चों ने गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए है। यह रिकार्ड केवल श्रीडूंगरगढ़ तहसील या बीकानेर जिले में ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में सर्वाधिक है। इन 55 बच्चों के साथ-साथ स्कूल टॉपर बच्चें ने कक्षा दसवीं में 98.33% अंक प्राप्त किए है।
आओ जानें भारती निकेतन की मैथ्स फैक्ट्री को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिणाम कहते है कि आज के समय में पूरे राजस्थान में कक्षा 10 वीं के लिए भारती निकेतन की बराबरी करने वाला कोई दूसरा स्कूल नहीं है। यहां पर मैथ्स फैक्ट्री के माध्यम से कक्षा 10वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने, टॉपर्स बच्चों को 90 से 99 प्रतिशत अंक लाने व 9 वीं की तुलना में 10 वीं में 40% तक नंबर बढ़ाने की गारंटी दी जा रही है। इस सफलता के पीछे स्कूल की मैथ्स लैब है जहां बच्चों को रटने की नहीं बल्कि सीखने की दिशा में प्रशिक्षित किया जाता है।
तीन दिन के लिए विशेष स्कॉलरशिप, टॉपर्स को फ्री शिक्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन में दिनांक 7 से 10 जुलाई तक प्रवेशोत्सव के तहत तीन दिनों तक टापर्स बच्चों के लिए विशेष स्कॉलरशिप भी दी जा रही है। जहां कक्षा 9 वीं में अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रह कर भारती निकेतन में प्रवेश लेने वाले बच्चों को तथा कक्षा 11 वीं में अपनी कक्षा टॉप कर भारती निकेतन में कक्षा 12 वीं प्रवेश लेने वाले बच्चों को स्कॉलरशिप के रूप में फ्री शिक्षा दी जा रही है। साथ ही भारती निकेतन की विशेषता है कि यहां कक्षा तीन से ही बच्चों को रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, कृषि रसायन विज्ञान, कृषि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान, भूगोल सभी प्रकार की लैब में प्रवेश दिया जाता है ताकि बच्चों को रटने के बजाए कन्सेप्ट को समझने में आसानी होती है।




