May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-07-07 at 11.43.17

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2024। क्षेत्र के प्रगतिशील गांव में शामिल गांव रीड़ी में रविवार को 500 छाया दार वृक्षों के पौधे लगाने का अभियान प्रारंभ हुआ है। सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ के जन्मदिन पर गांव में नई शुरूआत करते हुए युवाओं व युवतियों ने श्रमदान किया। युवा शक्ति ने गांव में सार्वजनिक स्थलों पर छायादार वृक्ष लगाने का बीड़ा उठाया जिसकी शुरूआत आज सुबह सुर्योदय के साथ कर दी गई है। जाखड़ ने बताया कि सीकर से श्रेष्ठ किस्मों के 500 पौधे अशोक पीपल, नीम, शीशम सहित अनेक प्रजातियों के मंगवाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम का प्रारंभ खेल मैदान से किया गया और यहां 51 पौधे लगा दिए गए है। आगामी दिनों में श्मशान भूमि, मंदिर प्रांगण, स्कूलों में पौधारोपण किया जाएगा। इस दौरान सभी ने गड्ढे खोदकर खाद पानी डालकर पौधे लगाए व पालन पर पूरा ध्यान देने की बात भी कही। ग्रामीणों ने नई शुरूआत की सराहना की वहीं जाखड़ ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ के जन्मदिन पर लगाए 500 पौधे, युवाओं ने किया श्रमदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखड़ सहित युवाओं व युवतियों ने लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने नई शुरूआत की सराहना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रेष्ठ किस्म के सीकर से मंगवाए पौधे, खेल मैदान में लगाए।