May 22, 2026
WhatsApp Image 2024-07-07 at 12.43.12

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2024। अपने घर के किसी काम से मुख्य बाजार आए एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। बुजुर्ग के बेटे ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। मोतीलाल पुत्र बृजलाल मेघवाल निवासी टेऊ ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बृजलाल 3 जुलाई 2024 को सुबह करीब 11 बजे घरेलू कार्य से श्रीडूंगरगढ़ बाजार आए। उन्हें किसी मुख्य बाजार में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वे घायल हो गए और बीकानेर के पीबीएम में उनका ईलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हरिराम को दी है।