






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीडूंगरगढ़ के लिए कई सौ करोड़ का उपहार भेजा है। यहां अमृत-2.0 योजना में क्षेत्र में बड़े पैसे दिए जाएंगे, जिसमें 60% केंद्र व 40 % राज्य सरकार देगी। क्षेत्र में सिवरेज व वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भी बड़े पैसे दिए जाएंगे। कृषि पर निर्भर इस क्षेत्र में भूजल स्तर को बढ़ाने के बारे में पूरी स्टडी करवाई जाएगी और जल जीवन मिशन का कार्य भी हर गांव में पूरा करवाया जाएगा। ये घोषणा पूरे जोश व उत्साह के साथ मोदी टीम के महत्वपूर्ण सिपाही केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित मतदाता अभिनदंन कार्यक्रम के समारोह में की है। उन्होंने मतदाताओं व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के दोगलनेपन से सतर्क रहने की बात कही। मेघवाल ने कहा कि कांग्रसे ने देश भर में चुनाव के दौरान गुमराह करने वाला झूठा प्रचार किया, सर्वधर्म समभाव का खोकर कांग्रेस ने संविधान व हिंदू का अपमान किया। संसद में जय फिलिस्तीन, जय मुलायमसिंह, जय अखिलेश के नारे लगाकर शर्मनाक हरकत का प्रदर्शन किया। मेघवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरा आत्मविश्वास रखें हम उड़ीसा, अरूणाचल, पंजाब, तमिलनाडु जैसे स्थानों पर भी आगे बढ़ रहें है। स्थानीय तौर पर भी पूरी भाजपा एकजुट हो और आगे पंचायत व पालिका चुनाव में परचम फहराए। सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। मेघवाल ने गांवो से नुकसान होने की बात कहते हुए कहा कि बीकानेर शहर को सलाम है कि उन्होंने मोदी नेतृत्व के लिए वोट किया। कार्यक्रम के बाद मेघवाल ने जनसुनवाई भी की। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने अर्जुनराम का स्वागत करते हुए कहा कि मतदाताओं अभिनंदन कार्यक्रम का प्रारंभ जिले में श्रीडूंगरगढ़ से हुआ है। उन्होंने कहा कि जो संकल्प किया वो पूरा हुआ। हमने चुनौतीपूर्ण चुनाव लड़ा जबकि कांग्रेस, माकपा, बसपा, रालोपा सभी गुट एक जगह हो गया। फिर भी हम सब जमकर लड़े और सभी कार्यकर्ताओं के हौसलें को नमन है। कार्यक्रम संयोजक लीलाधर बोथरा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान सभी भाजपाइयों ने मंत्री अर्जुनराम की अगुवाई में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण को बढावा देने का आह्वान करते हुए एक पेड़ भी लगाया।
मुख्य वक्ताओं ने मतदाता को पार्टी का जीवन बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, बीकानेर महापोर प्रतिनिधि गुमानसिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने मतदाता को लोकतंत्र की नींव व पार्टी का जीवन बताया और मतदाता का सम्मान पार्टी का सम्मान बताया। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया व आगामी चुनावों की तैयारी कमर कस कर करने की बात कही।
मंच पर रहें ये भाजपा नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक ताराचंद सारस्वत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, सत्यप्रकाश आचार्य, गुमानसिंह राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, उपाध्यक्ष कुंभाराम सिद्ध व शिव स्वामी, महावीर चारण, भंवरलाल जांगिड़, दीपक पारीक, छैलूसिंह शेखावत, रामेश्वरलाल पारीक, लीलाधर बोथरा, किशनाराम गोदारा मौजूद रहें।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में शहर मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया, रतनसिंह राठौड़, बजरंगलाल सारस्वा, हेमनाथ जाखड़, जगदीश गुजर, पार्षद विक्रमसिंह पार्षद, रजत आसोपा, गोपाल छापोला, भरत सुथार, रामसिंह जागीरदार, वेदप्रकाश सारस्वत, पूर्व पार्षद संजय शर्मा, रोशन छिम्पा, श्यामसुंदर पुरोहित, सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह झंझेऊ, शिवजोशी आड़सर, रणवीरसिंह सेरूणा, उपससरपंच जुगराज संचेती मोमासर, पूर्व सरपंच समुद्रसिंह, सुभाष कमलिया, जेठाराम भामूं, रतिराम गोदारा, चंद्रप्रकाश बारूपाल, सीताराम सोनी, थानमाल मेघवाल, लक्ष्मीनारायण सेवग, महेश राजोतिया, शिव तावनियां, सत्यनारायण स्वामी, सुरजाराम महिया, अनिल राठी, मोहननाथ बेनीसर, थानमल भाटी, गुसाईसर बड़ा सरपंच सत्यनारायण सारस्वत, श्रवण कुमार सिंधी, आईदान जोशी, भवानी तावनिया, नंदू सिंह बापेऊ, मूलचंद इंदौरिया, चांदरतन घोटिया, महेंद्र राजपूत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।







