May 22, 2026
WhatsApp Image 2024-07-07 at 16.48.36

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2024। रविवार को अखिल भारतीय किसान सभा से जुड़े जिले भर के किसान नेता श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें एवं जिला बैठक में भाग लेकर आंदोलन से जुड़े निर्णय लिए। किसान सभा के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्य पर्यवेक्षक छगन चौधरी ने आगामी 3-4 अगस्त को देश के सबसे बड़े किसान संगठन एटीकेएस की केन्द्रीय कमेटी की बैठक जयुपर में होने की जानकारी दी एवं इस बैठक में किसानों के देश व्यापी मुद्दों पर चर्चा कर आगामी रणनीति बनाए जाने के बारे में बताया। पूर्व विधायक गिरधारी महिया ने राज्य सरकार एवं प्रशासन द्वारा क्षेत्र में पानी की टंकी पर चढ़ कर प्रदर्शन करने वाले राजेन्द्र नौसरिया पर अनावश्यक वसूली की कार्रवाई को प्रजातंत्र में आवाज दबाने की कार्रवाई बताते हुए इस पर चिंता जताई। महिया ने ऐसी कार्रवाई से जनआक्रोश बढ़ने की बात कही एवं किसान सभा द्वारा जनता की आवाज दबाने की कार्रवाई की निंदा की गई। जिला सचिव जेठाराम लाखुसर ने जिले भर में सोलेर प्रोजेक्ट के नाम पर राज्य वृक्ष खेजड़ी की कटाई पर रोष जताया एवं सोमवार 8 जुलाई को इस संबध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने की जानकारी दी। बैठक में बीकानेर सदर से चैनाराम गोदारा, नौरंगदेसर से छोगाराम तर्ड, श्रीडूंगरगढ़ से काननाथ सिद्ध, गिरधारी सातलेरां, दौलतराम मेघवाल, शेखर रेगर, सतुनाथ सिद्ध, लालूराम सारण, सुनील मेघवाल सरपंच, मुखराम नायक, सीताराम खिलेरी आदि मौजूद रहे। महिया ने बताया कि बैठक में क्षेत्र में किसानों से जुड़े मुद्दों को चिन्हित किया गया है एवं आगामी 21 अगस्त को किसान सभा की तहसील कमेटी की विस्तारित बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में किसानी के मुद्दों पर चर्चा करते किसान नेता।