May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2024। अगर आप उत्साहित एससी/एसटी वर्ग के युवा है और आपको स्वयं का नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत है तो आप आज ही पंचायत समिति परिसर में प्रारंभ हुए शिविर में भाग ले सकते है। पंचायत समिति में सोमवार को 11 बजे से शाम 4 बजे तक डॉ भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया है। आयोजक ने बताया कि शिविर में 25 प्रतिशत (अधिकतम 25 लाख) कैपिटल सब्सिडी एवं 6 से 9 प्रतिशत तक ब्याज सब्सिडी के साथ सीजीटीएमएसई गारंटी शुल्क के पुर्नभुगतान के प्रावधान के साथ बैंक लोन किया जाएगा। आवेदक दो फोटो, जाति प्रमाण पत्र, जन आधार कार्ड, पैन कार्ड, मूल निवास या वोटर आईडी, प्रोजेक्ट रिपोर्ट लेकर पंचायत परिसर में शिविर स्थल पर पहुंच कर जमा करवा देवें। अधिक जानकारी के लिए युवा शिविर स्थल पर पहुंच कर लेवें। आप सभी ये जानकारी पढ़ने के साथ अनुसूचित जाति व जनजाति के युवाओं तक पहुंचाए जिससे उनकी मदद हो सकें।