






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2024। जाखासर जीएसएस का कार्य प्रारंभ हो गया है और धरनार्थियों ने भी धरना जारी रखने का निर्णय लिया है। भारतीय किसान संघ के बैनर तले जारी धरने के आठवें दिन किसान नेता तोलाराम जाखड़ ने बताया कि सोमवार को अशोका बिल्डकॉन लिमिटेड के डायरेक्टर, सनसिटी के अधिकारी विद्युत प्रसारण के इलेक्ट्रिक एवं सिविल विभाग के अधिकारियों के साथ किसानों की दूसरे दौर की वार्ता हुई। वार्ता में धरना स्थगित करने का आग्रह किया। परंतु धरनार्थियों ने धरना स्थगित नहीं करने का निर्णय लेते हुए तालाबंदी, चक्का जाम नहीं करते हुए सहयोगात्मक रूख अपना कर प्रति सप्ताह प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा का निर्णय लिया। जाखड़ ने बताया कि सोमवार से द्रुत गति से कार्य प्रारंभ हो गया है और टीम सिविल व इलेक्ट्रिक ने अलग अलग कार्य प्रारंभ कर दिया है। इस दौरान वार्ता में सरपंच मलाराम सारण, समदर राम, सुरजाराम, ओमप्रकाश नाई ,नारायण राम, कालूराम, हरचंद राम, चेतनराम, रामेश्वर लाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।





