May 22, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2024। क्षेत्र के गरीब सेवा संस्थान ने जरूरतमंद बहनों के विवाह की श्रृंखला में एक दर्जन परिवारों की सहायता का सफर मंगलवार को पूरा किया। संस्थान के संस्थापक रामकिशन फौजी ने बताया कि 12वां मायरा आज भरा गया। गांव कितासर में एक परिवार की बेटियों के विवाह में रामकिशन सहित दिनेश व्यास, रामनिवास जाखड़, किशन सेवग, सुभाष विवाह में शामिल हुए। परिवार में पिता के नहीं होने पर पालन पोषण का बोझ मां के कंधो पर है। पुत्रियों के विवाह में परेशान माँ की मदद करते हुए संस्थान की ओर से 35,100 रूपए का सहयोग दिया गया। संस्थान की ओर से परिवार को आगामी मदद का आश्वासन भी दिया गया। रामकिशन ने संस्था सदस्यों का सहयोग देने के लिए आभार जताया।