






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितम्बर 2020। रविवार को बाजार खुलने के संबंध में शनिवार को एक ओर संशोधन होते हुए जिला कलेक्टर ने 13 सितम्बर को बाजार खुले रखने की छूट दी है। लगातार उठ रही मांग के बाद कलेक्टर नमित मेहता ने यह निर्णय लिया है। एसडीएम दिव्या चौधरी ने बताया कि पहले आदेश में केवल शनिवार रात्रि को 6 के बजाय 8 बजे तक कि छूट का संशोधन था लेकिन वापस अपडेट निर्णय लेते हुए अब 13 सितम्बर रविवार को भी रात्रि 8 बजे तक समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रखने की छूट दे दी गयी है। यह छूट बीकानेर शहर सहित जिले की नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, नोखा में लागू होगी।




