






सेवा धाम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा भारती समिति के तत्वाधान में सेवाधाम छात्रावास, श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी भीकमचन्द तापडिया ने कहा कि अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए वृक्षों को धड़ा-धड़ काटा जा रहा है। परंतु वृक्ष लगाने की उदासीनता के चलते पूरे संसार के सामने पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गया है। उन्होंने पौधो की देखभाल करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि पौधों की देखभाल करके ही हम उनसे छाया व फल की उम्मीद कर सकते है। इस दौरान कस्बे के सेसोमू स्कूल प्राचार्य सुब्रत कुंडू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कुंडू ने कहा कि केवल पौधे लगाने से ही नहीं बल्कि उनकी देखभाल करने के साथ सिंचाई व गुड़ाई पर भी ध्यान देना चाहिए। जिससे वे स्वस्थ रूप से बढ़ते रहें। उन्होनें उपस्थित जनसमूह से अपने घर आंगन में एक-एक पौधा जरूर लगाने की बात कही। इस दौरान सेवाधाम छात्रावास के लक्ष्मीनारायण भादू, इंद्रचंद तापड़िया, मदन सारस्वत, पवन गोहितान, भूषण करवा, भगवान व्यास, कुंभाराम घिंटाला, घनश्याम गौड़, भैराराम डूडी, राजकुमार बोहरा, देवकिशन दर्जी, भवानी सिद्ध ने पौधारोपण किया। संस्था के जिला मंत्री सुभाष शास्त्री ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

प्रजापति समाज ने किया गया पौधरोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने एवं हरियाळो राजस्थान के तहत शनिवार को सरदारशहर रोड़ स्थित प्रजापति समाज छात्रावास भूमि पर पौधरोपण किया गया। प्रजापति छात्रावास समिति के सचिव रामचन्द्र छापोला ने बताया कि राजस्थान में चल रहें पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को छात्रावास भूमि पर सैंकड़ों पौधे लगाए गए। समिति के उपाध्यक्ष मोहनलाल मिनोठिया ने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रमों से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान समाज के गौरधन छापोला, नंदकिशोर बासनीवल, रमेश प्रजापत, रामानंद प्रजापत, रमेश बासनीवाल, शिवकुमार सुवटा, कमल सारस्वत, योगेश कंसारा, योगेश झंवर, आमीन चेजारा, हरिप्रसाद बासनीवाल, रामस्वरूप बासनीवाल, नारायण लखेसर, मूलचंद स्वामी, विनीत मिनोठिया, श्यामसुंदर प्रजापत, शिव मिनोठिया, धर्मसिंह राजपूत, रोहन प्रजापत, विशाल गहलोत, चंदू सांसी, नन्दिनी बासनीवाल एवं सरपंच सहीराम नायक ने सहयोग किया।

वीर तेजाजी का जागरण, झूमे श्रद्धालु, दिया समिति को राशि सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जाखासर में शुक्रवार रात हरलाल सिहाग के निवास पर श्रीवीर तेजाजी महाराज के जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में नागौर के भजन कलाकार ओम सुनारी एंड पार्टी ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दी। श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए और खूब झूमे। रामरतन सिहाग ने बताया कि इस दौरान जागरण में शामिल ग्रामीणों द्वारा एकत्र राशि 18,000 रुपए सिहाग परिवार ने गांव की युवा विकास समिति को सहयोग रूप में सौंप दी। समिति के कोषाध्यक्ष पूनमचंद सुथार ने सिहाग परिवार का आभार जताया।

मुक्तिधाम में किया पौधारोपण, नायक ने दिया सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में नायक समाज के मुक्तिधाम में शुक्रवार को पौधारोपण किया गया। यहां समाज के जागरूक युवाओं ने 151 पौधे लगाने में श्रम सेवाएं दी। पौधों के लिए आर्थिक सहयोग किशनलाल नायक ने दिया। समाज के युवाओं ने पौधों के पालन का संकल्प लिया। इस दौरान सोहनलाल नायक, कानाराम नायक, भागुराम नायक, किसनलाल नायक, भागुराम नायक, मामराज नायक सहित अनेक किशोर बालक का सहयोग किया।

संत व साध्वियों ने की आध्यात्मिक चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ जैन समाज के संत जंबू मुनि व धवल मुनि शुक्रवार को मालू भवन पहुंचे व साध्वी कुंथुश्री जी सहित अन्य साध्वी वृदों से मिले और आध्यात्मिक चर्चा की। साध्वीश्री ने विहार की सुखसता पूछी। इस दौरान जैन समाज की सभी संघीय संस्थाओं एवं श्रावक श्राविका मौजूद रहें। बता देवें दोनों संत चाड़वास से आए है व लूणकरणसर चातुर्मास के लिए विहार कर रहें है। संत तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) में 1 दिन विराजने के बाद शनिवार को कालू रोड़ सभा विश्रामालय की ओर विहार किया।

पौधे लगाकर पालन का लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में शनिवार को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पौधारोपण किया गया। प्रभारी राजेश सेवग ने बताया कि इस दौरान विभन्न प्रकार के पौधे लगाकर उनके पालन का संकल्प स्वयं सेवकों ने लिया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.विनोद कुमार सुथार ने वर्तमान समय में पेड़ों का महत्व बताया। इस दौरान सुनील आचार्य, सुशील सुथार, डॉ.अमित व्यास, मुकेश सैनी, शंकरदास स्वामी, महावीरप्रसाद धामा, दीनदयाल नाई, जगदीश बागवान मौजूद रहें।

केऊ पुरानी में विद्यार्थियों ने निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केऊ पुरानी में सामुदायिक जाग्रति, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन तथा नामांकन अभिवृद्धि के लिए गांव के मुख्य चौक, नुक्कड़ गली से उत्साह के साथ विद्यार्थियों ने रैली निकाली। संस्था प्रधान अजीत कुमार ने बताया कि इस मौके पर बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। रैली को पृथ्वीसिंह राजपूत, एसएमसी अध्यक्ष रामदयाल सुथार व प्राचार्य अजीत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्रामीणों ने अनेक स्थानों पर विद्यार्थियों स्वागत किया।





