May 22, 2026
000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2024। गाड़ी रूकवा कर एक युवक के साथ लाठियों से मारपीट करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जाखासर निवासी 23 वर्षीय शिवपालसिंह पुत्र भागीरथसिंह राजपूत ने कल्याणसर नया के भंवरलाल जाट, प्रकाश जाट, औंकार जाट व नेताराम नाई तथा रीड़ी निवासी मनोज जाखड़ व दो अन्य जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि रविवार को दोपहर करीब एक बजे आरोपियों ने उसकी गाड़ी को रूकवाया और लाठियों से मारपीट की और उसकी जेब में रखे नगदी रूपए छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्रसिहं को सौंप दी है।