






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2024। बिग्गाबास रामसरा में रविवार को दिन दहाड़े चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बेगाराम गवारिया के घर में रविवार दोपहर को चोर घुसे और अलमारी के ताले तोड़कर सोने के तीन फुलड़े, 3 जोड़ी पायल सहित कुछ नगदी भी चोरी कर ले गए। बेगाराम कोई सामान लेने दिल्ली गया था और उसकी पत्नी गांव में स्थित उसकी दुकान खोलने गयी थी। जब पत्नी शाम को दुकान से घर लौटी तो उसे वारदात की जानकारी हुई। उसने बेगाराम को सूचना दी और आज सुबह पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। एएसआई रविन्द्र सिंह 112 गाड़ी लेकर पवन सहित कांस्टेबलोन के मौके पर पहुंचे है व घटना की जानकारी ले रहें है। बता देवें चोरी की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है और पुलिस के हाथ ना चोर लग रहे है ना ही चोरी का माल बरामद हो रहा है। ग्रामीणों ने भी घटना पर चिंता जताई है।





