






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2024। आस पास की बड़ी खबर निकटवर्ती उपखंड लूणकरणसर से आई है। यहां भाजपा नेता मदनदास स्वामी पर जानलेवा हमला होने की सूचना आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर के रेफर कर दिया गया है। स्वामी पर नाथवाना के चक 247 के पास रास्ता रोककर हमला किया गया है। धारदार हथियार से उनके सिर में और नुकीले हथियार से पैरो पर वार किए गए है। घटना की सूचना के बाद लूणकरणसर पुलिस अस्पताल पहुंची व मामले की जांच की जा रही है।





