






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2024। मूंगफली की फसल उगाई पर है और पूरे अंचल में विभागीय उदासीनता और क्षेत्र के नेताओं की बेपरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। शनिवार सुबह लिखमीसर दिखनादा 33 केवी जीएसएस पर गत एक पखवाड़े से बिजली आपूर्ति बाधित होने का आरोप लगाते हुए किसान प्रदर्शन कर रहे है। यहां नारेबाजी के साथ किसान सुनवाई करने और बिना बिजली मूंगफली में सिंचाई नहीं होने से हो रहे नुकसान की गुहार लगा रहे है। विदित रहे की लिखमिसर जीएसएस पर लगे दो पावर ट्रांसफार्मर में से एक गत शुक्रवार को जल गया था व पूरा सप्ताह बीत जाने के बाद भी नहीं बदला गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस कारण इस जीएसएस से जुड़े सभी फीडर शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक बन्द कर दिए जाते है। वहीं दिन में भी 5 से 7 बार एलडी के नाम पर बिजली कटौती की जा रही है। यहां का सिस्टम ये था की एक पावर ट्रांसफार्मर से गांव में घरेलू बिजली व दूसरे से क़ृषि कुवों पर बिजली सपली की जा रही थी। एक ट्रांसफार्मर जलने से अब सभी सप्लाई एक ही ट्रांसफार्मर से हो रही है व इस कारण गांव में घरेलु सप्लाई भी जम कर कट रही है व किसानो को भी छः घंटे के बजाय एक से दो घण्टे ही बिजली मिल रही है। किसानो का आरोप है की क्षेत्र के नेता उदासीन होकर चैन की बंसी बजा रहें है। ऐसे में ज़ब पीरा सप्ताह बीत जाने के बाद जीएसएस पर जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलने के लिए नया शुक्रवार शाम को नया ट्रांसफार्मर पहुंचा तो वह लगाते ही फाल्ट हो गया। इस पर किसानो के सब्र का बांध टूट गया व किसानों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए रणनीति बनाने की बात कही। एईएन नरेंद्र सोनगरा ने बताया कि गत शुक्रवार को यहां एक ट्रांसफार्मर जल गया जिससे आपूर्ति बाधित हुई है। बीते कल शुक्रवार को ट्रांसफार्मर पहुंचा परंतु उसे लगाते ही उसमें तकनीकी खराबी के कारण फ्यूज उड़ गए। उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत करवा दिया गया है और संभवतः शनिवार शाम तक दूसरा ट्रांसफार्मर लगा देने के प्रयास किए जा रहें है। जिससे आपूर्ति सुचारू हो सकें।
नेताओं पर लापरवाही का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिना बिजली के फसलें जल रही है और विधायक सहित क्षेत्रीय नेता बेपरवाह है। जीएसएस पर जलने वाले पावर ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में बदलने के सिस्टम की धज्जियां उड़ रहे है और 10-10 दिनों तक पावर ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए शीघ्र सुनवाई की मांग की है।
जनसुनवाई में छाया बिजली का ही मुद्दा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार देर रात तक बिग्गा में चली जनसुनवाई में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ओमप्रकाश विश्नोई के सामने भी ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर रोष जताया। विश्नोई ने विभागीय अधिकारियों को फटकार भी लगाई। ग्राम पंचायत सुरजनसर के सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने कटौती को लेकर विभाग को कोसा वहीं गत सप्ताह एलडी कटौती के नाम पर हो रही कटौती पर आडसर के किसानों ने भी खूब नाराजगी जताई।





