






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के सिंधी समाज द्वारा उल्लास व उत्साह के साथ झूलेलाल चालिहा महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान बीते कल प्रथम शुक्रवार को समाज के नन्हें मुन्नों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान माला, सत्संग, भजन किर्तन के साथ देर रात भजनों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी व मंत्री अशोक कुमार वासवानी ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान दुर्गाप्रसाद खटनाणी, मुरलीधर संगवानी, अशोक गुरनाणी द्वारा प्रसाद वितरण किया। सिंधी समाज की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।





