May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2024। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वीर बिग्गाजी मंदिर जाने के लिए हाइवे से मंदिर तक बनी 2 किलोमीटर सड़क सोमवार शाम आई बरसात के बाद धंस गई। ग्रामीणों ने बताया गत वर्ष इस सड़क का निर्माण 34 लाख रूपए की लागत से पीडब्ल्यूडी द्वारा करवाया गया। इसी वर्ष सावन की पहली बरसात में ही सड़क धंस गई और मौके पर 8 फुट चौड़ा खड्ढा हो गया। इस रोड पर दिन भर वाहनों का आवागमन है और ऐसे में ग्रामीणों में इससे हादसे की आंशका भी खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात इतनी भी तेज नहीं थी परंतु सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के कारण धंस गई है। वीर बिग्गाजी मानव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए सड़क के ठेकेदार पर घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। सरपंच जसवीर सारण ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा गत वर्ष निर्मित इस सड़क के धंसने से ग्रामीणों में रोष है। ये गांव का व्यस्त मार्ग है जिसपर बड़ी संख्या में बाहरी श्रद्धालुओं का भी आवागमन रहता है। विभाग शीघ्र इस पर संज्ञान लेकर इस खड्ढे को दुरस्त करवाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीर बिग्गाजी मंदिर जाने वाली सड़क धंसी, हुआ करीब 8 फुट चौड़ा गड्ढा।