May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2024। गत डेढ़ सप्ताह से हथाना जोहड़ 33 केवी जीएसएस पर कोई कार्मिक नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने इस जीएसएस के गेट पर ताला जड़ दिया है। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए है और प्रदर्शन करते हुए जीएसएस के बंद पड़े होने पर नाराजगी जता रहें है। कार्मिक के नहीं होने से जीएसएस से बिजली वितरण प्रबधंन सुचारू नहीं होने व आपूर्ति बाधित होने की बात ग्रामीण बता रहें है। प्रदर्शन कर रहें ग्रामीणों ने बताया कि बिजली संबंधी कोई शिकायत होने पर समाधान तो दूर कोई सुनने वाला भी ही नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां कार्यरत एक ठेकाकर्मी करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व यहां से चला गया और लौट कर नहीं आया है। कुछ दिन तो ग्रामीणों ने प्रबंधन संभाला परंतु आज नाराज ग्रामीणों ने जीएसएस पर ताला जड़ दिया। सरपंच प्रतिनिधि पवन पारीक ने बताया कि गत डेढ सप्ताह से कोई सरकारी या संविदा कर्मी जीएसएस पर नहीं है। ग्रामीण यहां किसी कार्मिक की नियुक्ति की मांग रहें है। वहीं विभाग के जेईएन दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे है व एक पूर्व कार्मिक को तैनात करने की कार्रवाई करने का प्रयास कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभाग के जेईएन दिनेश कुमार पहुंचे मौके पर।