






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2024। बीती रात से ही सावन के बादल ने रिमझिम बरसात अंचल में प्रारंभ कर दी और आज सुबह खुशनुमा मौसम के साथ बादलों ने कहीं हल्की तो कहीं अच्छी बरसात की है। कस्बे में काली घटाएं छाई परंतु अभी तक हल्की बरसात ही हुई है। वहीं गांव बिग्गाबास रामसरा में अच्छी बरसात हुई है। गांव ठुकरियासर, आड़सर, जैतासर, डेलवां, राणासर, बाना, जैसलसर सहित आस पास के गांवो में बादल बरस रहें है। देर रात लिखमादेसर में हल्की बरसात हुई और मोमासर गांव में तथा गांव के चारों और अच्छी बरसात हुई है। वहीं चूरू जिले के सरदारशहर में आज जमकर बादल बरसे है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के पूरे अंचल को बादलों ने घेर रखा है और बुधवार दिन में बरसात की संभावनाएं नजर आ रही है। बता देवें मंगलवार को उमस व गर्मी ने आमजन को पसीने से तरबतर कर बेहाल कर दिया वहीं आज कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई है।



















