May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2024। क्षेत्र के गांव जेतासर के पास एक सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया है जिसे उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया है। सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक ने बताया कि जेतासर से निकलने के बाद डेयरी मोड़ पर बाइक स्लिप होने से इसी गांव का 32 वर्षीय युवक जेठदास पुत्र बजरंग दास घायल हो गया। घायल को उपजिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।