May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में मानसून मेहरबान हुआ है और कस्बे में बरसात परेशानी बनी नजर आई तो किसानों के चेहरो पर मुस्कान लेकर आई है। आज दोपहर काली घटाएं घिर कर आई और अंचल के अनेक गांवो में जोरदार बरसात की है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में हालांकि बरसात केवल 35 एमएम हुई है परंतु मुख्य बाजार में, बिग्गाबास व मोमासर बास की गलियां पानी से जलमग्न हो गई। वहीं गांव कितासर में हुई भारी बरसात से मुख्य गली में जलभराव होने से ग्रामीणों को अपने घर लौटने में भी परेशानी हो रही है। गांव में एक सड़क मार्ग के नजदीक कटाव भी आ गया है। गांव जालबसर व लोडेरा में गुरूवार को जोरदार बरसात हुई है और बारानी किसानों ने इंद्रदेव का खूब आभार जताया है। गांव लिखमादेसर में करीब 2 घंटे से बरसात जारी है। यहां खेतों में पानी भर गया है। गांव बिग्गा गांव व उसके आसपास के क्षेत्र में सावन के चार दिन से लगातार बरसात हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरूवार को दोपहर होते ही काले बादल छा गए और दिन में ही घना अंधेरा छा गया। दोपहर एक बजे तेज हवा के जोरदार बारिश हुई है। गांव कल्याणसार पुराना, नया और ऊपनी में जमकर बरसात हुई है और यहां कल्याणसर पुराना व ऊपनी के मध्य सम्पर्क सड़क मार्ग बंद हो गया है। यहां सरकारी स्कूल और अस्पताल पंचायत और सहकारी समिति का मार्ग भी पानी ने बंद कर दिया है। गांव आड़सर, हेमासर, सत्तासर, बापेऊ, लालासर, बाना, ऊपनी, जैसलसर, सुरजनसर सहित पूरे अंचल में अच्छी बरसात हुई है। बता देवें मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा के अनुसार मध्यप्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में परिवर्तित हो गया है और मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर, सीकर से होकर गुजर रही है। उन्होंने बताया कि इसके प्रभाव से बीकानेर भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। कोटा, उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आगामी चार-पांच दिन राजस्थान के अनेक भागों में, बीकानेर संभाग के जिलों में बारिश जारी रहने की संभावना है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर में बरसात के बाद लबालब पानी भरा गलियों में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में जमकर हुई बरसात, खेतों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर के जीएसएस के पास आया सड़क पर बड़ा कटाव, सड़क ढह गई और रेलिंग को भी नुकसान पहुंचा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कितासर का मुख्य मार्ग में पानी भरने से हुआ जाम, ग्रामीणों को घर लौटने में हुई परेशानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर पुराना में हुई जमकर बरसात, ऊपनी कल्याणसर मार्ग हुआ अवरूद्ध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में हुई अच्छी बरसात। (फोटो-बाबूलाल सारस्वत)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में पोस्टआफिस व एसबीआई बैंक के सामने भरा पानी, नागरिक जता रहें नाराजगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार की मुख्य गली में जो जहां था वहीं फंस गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास की गलियों में भरा पानी। (फोटो-आशीष सेवग)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोडेरा में जोरदार बरसात हुई, किसानों ने जताया इंद्रदेव का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर में हर्षाई बारानी फसलें, किसान हुए प्रसन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव हेमासर में हुई अच्छी बरसात, गांव की गुवाड़ में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवो में बच्चों ने बरसात में खूब की अठखेलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में भरा पानी, आमजन बरसात में से होकर निकले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बापेऊ में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में गलियां जलमग्न, घरों में घुसा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की दिखणादी रोही में हुई अच्छी बरसात। (फोटो-हरि जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाईस्कूल रोड पर भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जाखासर में उमड़ कर आई काली घटाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लालासर में हुई जमकर बरसात, किसानों खूब प्रसन्न हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सत्तासर में हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में जमकर हुई बरसात, ग्रामीणों ने बताया कि चार दिनों से रोजाना हो रही है बरसात।