May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2024। श्याम बाबा के दर्शन करने गया युवक पांच दिन बाद भी घर नहीं लौटा है। युवक के परेशान परिजनों ने थाने में परिवाद देते हुए क्षेत्रवासियों से मदद की गुहार लगाई है। गांव आड़सर पुरोहितान से लापता हुआ 22 वर्षीय युवक भवानी शंकर सोनी गत 20 जुलाई, शनिवार को अपने घर से खाटूश्यामजी के दर्शन करने जाने का बोल कर घर से निकला और पांच दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटा है। युवक के भाई अशोक सोनी ने टाइम्स को बताया कि उसका भाई गांव में ही सुनार का कार्य करता है और शनिवार सुबह 10 बजे खाटूश्यामजी के लिए रवाना हुआ था। जब देर रात तक वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसे फ़ोन किए परन्तु युवक फोन बन्द आ रहा है। परिजनों ने युवक की जान पहचान व रिश्तेदारों के यहां पता किया परंतु उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अशोक सोनी ने बताया कि अगर युवक के बारे में किसी को कोई जानकारी हो या इसे कहीं भी देखें तो नागरिक 9414492653 या 9784358515 पर सूचना जरूर देवें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांच दिन से लापता है युवक, परिजन है परेशान, की मदद की अपील।