May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2024। हाइवे पर हनुमान धोरा के पास एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। गाड़ी बीकानेर की ओर से जयपुर की ओर जा रही थी और कई पेड़ पौधे तोड़कर डिवाइडर की जाली तोड़कर दूसरी और आ गई। गाडी बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गई। इसमें पांच जने सवार थे और गनीमत रही कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। दो जने सालासर निवासी शक्ति सिंह व सूर्यप्रताप सिंह चोटिल हुए। दोनों को आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस में उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए व गाड़ी को सीधा किया।