






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2024। क्षेत्र में मानसून के बादलों ने शनिवार को कहीं बरसाया तो कहीं तरसाया है। अनेक गांवो में मानसून के बादल झूमकर बरसे है। गांव धनेरू में जमकर बरसात हुई है और गांव की गलियों में पानी की चादर चल पड़ी है। वहीं धनेरू रोही के किसानों ने प्रसन्नता जताई है। गांव कितासर, इंदपालसर सांखलान, बाना रीड़ी की उत्तरादी रोही में भी अच्छी बरसात हुई है। बता देवें शुक्रवार को भी अनेक गांवो में बरसात हुई। वहीं कस्बे में शुक्रवार शाम काले बादल छाए और आंधी के साथ मामूली बरसात हुई वहीं शनिवार को भी दिन में काले बादल छाए परंतु बरसात अभी तक नहीं हुई है। गर्मी व उमस से कस्बे के नागरिक बेहाल है।












