






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2024। भारत के पूर्व राष्ट्रपति मिसाईलमैन डॉ.अब्दुल कलाम की 9वीं पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलाम को याद कर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान राईन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बेसहारा गौवंश को गुड़ खिलाया। राईन ने गौवंश के लिए चारा भी डलवाया। नगरपालिका परिसर में पौधारोपण भी किया गया। राईन ने कलाम की सेवाओं को सशक्त भारत के निर्माण में प्रेरणीय बताया। भाजपा के जिला प्रभारी रोशन अली ने पार्टी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कलाम के पदचिह्नों पर चलकर जीवन उपयोगी बनाने का संदेश दिया। इस दौरान महामंत्री महेश राजोतिया, भवानी तावनिया, पार्षद पवन उपाध्याय, विक्रम शेखावत, रामसिंह जागीरदार, रजत आसोपा, गोपाल प्रजापत, महेंद्र सिंह राजपूत, लकी, अहसान छींपा, आरीफ छींपा, अमन छींपा, नरेंद्र, कमल वाल्मीकि, राजेश, महफूज़ आदि ने पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए।







