May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2024। क्षेत्र में एक महिला मोटरसाइकिल से गिर गई और सिर में आई चोट के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। कल्याणसर नया निवासी 27 वर्षीय लिच्छीराम पुत्र खेताराम जाट ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी 51 वर्षीय माता सुंदर देवी 16 जुलाई 2024 को दोपहर करीब 12.30 बजे बापेऊ रोड पर मोटरसाइकिल से गिर गयी। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें पीबीएम ले गए जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया व मर्ग की जांच एएसआई हेतराम को दी गई है।