






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2024। सरदारशहर रोड पर कांकड़ भैरूंजी मंदिर के निकट एक कार पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार श्रीडूंगरगढ़ से सरदारशहर की ओर जा रही थी। कार में तारानगर के बुच्चावास निवासी एक दंपती सहित दो बच्चे सवार थे। गाय के सामने आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे एक बालिका 6 वर्षीय देवीका पुत्री रमेश चारण घायल हुई है। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार मौके पर पहुंचे व घायल बालिका को परिवार सहित अस्पताल पहुंचाया है। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई और गनीमत रही एक महिला, एक पुरूष सहित एक बालक सुरक्षित है।






