May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2024। घर की रसोई में पाए जाने मसाले शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए रामबाण माने जाते हैं। उन्हीं में से एक धनिया भी है, जिसे हम ज्यादातर हर सब्जी या अन्य खाने की चीजों में इस्तेमाल करते हैं। धनिया के बीज सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। धनिया विटामिन, मिनरल, पोटेशियम, फाइबर और कई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर माना जाता है, जिसे खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। धनिया के बीज का सेवन यदि पानी में भिगोकर किया जाए, तो ये वजन घटाने से लेकर पाचन और दिल को भी दुरुस्त रखता है। इसके इतने फायदे हैं कि इन्हें जानकर आप आज से ही इसे पीना शुरू कर देंगे। आइए जानते हैं धनिया के बीज का पानी पीने के क्या लाभ होते हैं।

धनिया के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जैसे कि फ्लावोनॉयड्स, विटामिन-सी, और बीटा-केरोटीन, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। धनिया के बीज का पानी पीने से सूजन कम करने में मदद मिलती है।

पाचन दुरुस्त रखता है

रोजाना सुबह धनिया का पानी पीने से पाचन दुरुस्त रहता है। धनिया के बीज में एक्टिव एंजाइम्स होते हैं, जो पाचन को सुधारते हैं। इसके पानी का सेवन करने से पेट की समस्याओं जैसे कि गैस, एसिडिटी और पेट दर्द में राहत मिलती है।

वजन निंयत्रित होता है

धनिया के बीज का पानी पीने से वजन भी नियंत्रित रहता है। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो वजन घटाने में मदद कर सकता है। यह भोजन को पचाने में मदद करता है और इसके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती।

दिल के लिए फायदेमंद

धनिया के बीज में पोटैशियम और फाइबर पाया जाता है, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसके पानी का सेवन करने से दिल से जुड़ी समस्याएं जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है।

टॉक्सिक पदार्थ बाहर करे

धनिया के बीज का पानी पीने से किडनी का फिल्टरेशन रेट सुधरता है, जिससे यूरिन करने से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही, शरीर के टॉक्सिक पदार्थ यूरिन के जरिए बाहर आ जाते हैं। इसका पानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन ठीक करने में काफी बहुत फायदेमंद होता है।