May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2024। क्षेत्र के गांव बरजांगसर में किसान व ग्रामीण एकत्र होकर बुधवार शाम जीएसएस पर पहुंचे है और प्रदर्शन करते हुए कटौती के लिए विरोध जता रहें है। ग्रामीणों ने किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बताया कि गत तीन दिनों से वे कटौती से बुरी तरह से परेशान है। विभाग ने सिंगल फेस लाइट बंद कर दी गई है और कृषि कुओं पर रात 11 बजे बाद बिजली दी जा रही है। ग्रामीणों ने जमकर विरोध जताते हुए आगे प्रदर्शन करने की रणनीति बनाने की बात कही। वहीं दूसरी ओर गुसांईसर सरपंच सत्यनारायण सारस्वत, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, पूर्व भाजपा देहात मंत्री लक्ष्मीनारायण सेवग, रुघलाल तापडिया, भंवरलाल तावणियां, शंकरलाल पुरोहित एवं संतोष ओझा ने बुधवार को बिजली विभाग पहुंच कर उपखंड में हो रही बिजली कटौती को दुरस्त करने की पूरजोर मांग रखी। जसवीर सारण ने बिग्गा में तैयार जीएसएस द्वितीय को प्रारंभ करवाने की मांग की। विभाग के एक्सईएन ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंचो सहित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पहुंच कर कटौती से राहत देने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बरजांगसर में जीएसएस पर एकत्र ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन।