






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2024। अंचल में बरसे बादलों ने क्षेत्रवासियों को गर्मी से राहत दी है। बता देवें मौसम विभाग ने आज बीकानेर चूरू सहित पश्चिमी राजस्थान में चारों जिलों में हल्की बरसात का अलर्ट जारी किया था। बुधवार शाम श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में हल्की बरसात हुई। बरसात ने चूरू जिले की ओर से अंचल में प्रवेश किया। गांव मोमासर, लिखमादेसर, आड़सर पुरोहितान, धीरदेसर पुरोहितान, लालासर, लाखनसर में बरसात हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की कमी व गर्मी के चलते फसलों को बरसात की खूब जरूरत है। ऐसे में आज हुई बरसात से फसलों को राहत मिलेगी।












