May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2024। अंचल में बरसे बादलों ने क्षेत्रवासियों को गर्मी से राहत दी है। बता देवें मौसम विभाग ने आज बीकानेर चूरू सहित पश्चिमी राजस्थान में चारों जिलों में हल्की बरसात का अलर्ट जारी किया था। बुधवार शाम श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में हल्की बरसात हुई। बरसात ने चूरू जिले की ओर से अंचल में प्रवेश किया। गांव मोमासर, लिखमादेसर, आड़सर पुरोहितान, धीरदेसर पुरोहितान, लालासर, लाखनसर में बरसात हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की कमी व गर्मी के चलते फसलों को बरसात की खूब जरूरत है। ऐसे में आज हुई बरसात से फसलों को राहत मिलेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में शाम को उमड़कर आए काले बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लालासर में तेज हवा के साथ हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर पुरोहितान में बरसे बादल, बच्चों ने की खूब अठखेलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लाखनसर में हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में बरसे मानसून के बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर पुरोहितान में शाम को हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शाम को बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर पुरोहितान में हुई बरसात।