May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-08-04 at 17.30.03

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2024। हाइवे किनारे स्थित गांव कितासर में टैगोर स्कूल के पीछे ताल मैदान में एक गड्ढे में लावारिस पड़ी मोटरसाइकिल की सूचना का प्रकाशन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में रविवार दोपहर किया गया। स्कूल के निदेशक महेंद्र बिडासरा ने बताया कि खबर वायरल होने के साथ ही धीरदेसर चोटियान से उनके पास बाइक मालिक का फोन आया। कुछ ही देर में मोटरसाइकिल मालिक शीशपाल पुत्र भैराराम चोटिया ने मौके पर पहुंचकर अपनी बाइक ली और शीशपाल ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल उसने कितासर में ही रोड किनारे खड़ी की थी जिसे किसी ने बदमाशी करते हुए यहां लाकर छुपा दिया। उसने टाइम्स का बार-बार आभार जताते हुए बताया कि वह बाइक की तलाश में ही था और आज उसे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की मदद से अपनी बाइक मिल गई। शीशपाल ने कहा कि क्षेत्र की सभी प्रामाणिक खबरों के लिए लोग टाइम्स पर भरोसा करते है और क्षेत्र के हर गांव व ढाणी-ढाणी में लोग श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को पढ़ रहें है। स्कूल के निदेशक महेंद्र व व्याख्याता रिछपाल धोलिया ने कहा कि क्षेत्र में खबरों के लिए विश्वसनीयता का दूसरा नाम ही श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स बन गया है। खबर प्रकाशन के मात्र 15 मिनिट में ही बाइक मालिक का फोन आ गया। दोनों ने ही टाइम्स का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खबर प्रकाशन के साथ ही धीरदेसर चोटियान से बाइक मालिक शीशपाल चोटिया ने आकर अपनी बाइक ली, जताया टाइम्स का आभार।