May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-04 at 14.32.31

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2024। कालू थाना क्षेत्र में एक युवक होटल में खाना खाने बैठा और युवक मौत का शिकार हो गया। मृतक के चाचा ने कालू थाने मे होटल संचालक के खिलाफ मामला दज्र करवाया है। परिवादी ठाकरराम पुत्र बालूराम भाट निवासी काकड़वाला, लूणकरणसर ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का लड़का मुकेश शुक्रवार रात करीब 9 बजे कालू में धर्माराम के होटल महादेव पर खाना खाने रूका। यहां एक फरटा पंखा व उसके तार अव्यवस्थित पड़े थे। मुकेश का हाथ पंखे से टच हुआ तो उसे जोरदार करंट का झटका लगा और अव्यवस्थित ढंग से रखा पंखा उसके ऊपर गिर गया। जिससे उसे करंट लग गया। यहां से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल नेमाराम को सौंप दी।