May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2024। सोमवार शाम को अचंल में हल्की बूंदाबांदी हुई और मंगलवार सुबह से आसमान बादलों से अटा रहा। दिन भर मौसम सुहावना रहा और एक बार हल्की बरसात के साथ बूंदाबांदी भी हुई है। क्षेत्र के गांव तोलियासर में आज अच्छी बरसात हुई। कस्बे में लोगों ने पिकनिक भी मनाते हुए घुमने निकले व अनेक सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर मौसम का लुफ्त उठाया। बता देवें मौसम विभाग के अनुसार 7 अगस्त के बाद मौसम साफ हो जाएगा। वहीं अगस्त के तीसरे व चौथे सप्ताह में गर्मी बढ़ेगी। वहीं प्रदेश के पाली में बाढ़ के हालात है और 52 कॉलोनियां पानी से डूब गई है। वहीं रामदेवरा में रामदेव बाबा के मंदिर तक पानी भर गया है। वहीं प्रदेश के बांध भी अब छलकना शुरू हो गए है। बीसलपुर बांध सहित सभी बांधो में पानी जलभराव क्षमता तक पहुंच गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में दिन भर मौसम सुहावना रहा और हल्की बरसात के साथ बूंदाबांदी भी हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में आज अच्छी बरसात हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में हुई हल्की बरसात के बाद बूंदाबांदी। (फोटो-मुकेश सोनी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर व उसके आस पास मंगलवार को हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि मंडी में सोमवार रात होती रही बूंदाबांदी, सुहावने मौसम से मिली राहत।