May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2024। क्षेत्र के गांव लाखनसर के राउमावि में विद्यार्थियों व ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को “हरियालो राजस्थान अभियान” के तहत बुधवार को होने वाले विशाल पौधारोपण कार्यक्रम के आयोजन हेतु प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य शाहरूख खान ने विद्यार्थियों को हरियालो राजस्थान अभियान के बारे में जानकारी देते हुए अपने गांव व घर में हरियाली को प्राथमिकता देने की बात कही। खान ने सभी विद्यार्थियों व ग्रामीणों को प्रतिदिन श्रम सेवा देते हुए लगाए गए पौधों का संरक्षण करने पर भी ध्यान देने की प्ररेणा दी। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति एक पौधा भी लगाकर वृक्ष बनाया जाए तो गांव हरा भरा हो जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों के दल बनाए गए व दलों के प्रभारी अध्यापक जयपाल सोनी, रामकुमार भार्गव, विक्रम सिंह शेखावत, जीवनलाल जोशी व भैराराम जाखड़ की अगुवाई में बुधवार को गांव के विद्यालयों, मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर प्रशिक्षण सत्र के दौरान पंचायत समिति सदस्य भींयानाथ सिद्ध की अगुवाई में श्रीजसनाथजी की बाड़ी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों सहित बड़ी संख्या में भागीदारी निभाते हुए बाड़ी में नीम, पीपल, सहजन आदि वृक्ष के पौधे लगाकर उनके पालन का संकल्प भी लिया गया।

ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम होगा कल्याणसर नया में, लगाएंगे 40 हजार पौधे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय हरियालो राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन हरियाली तीज पर बुधवार को राउमावि कल्यासर नया में सुबह 9 बजे राउमावि के प्रागंण में किया जाएगा। विकास अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पूरे ब्लॉक में 40 हजार पौधे लगाए जाएंगे, वहीं मुख्य कार्यक्रम में विधायक, प्रधान सहित पंचायत समिति सदस्य व जनप्रतिनिधियों के साथ ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कार्मिक शामिल होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लाखनसर में पौधे लगाकर पौधारोपण का प्रशिक्षण लिया।