May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2024। कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के खिलाफ गत दिनों से अनक छात्र विरोध जताते हुए महाविद्यालय में परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहें है। आज छात्र छात्राओं की टोली महाविद्यालय पहुंची और महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए तानाशाही के आरोप लगाए। विद्यार्थियों ने उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन भी दिया। छात्र छात्राओं ने छात्र हित में कार्रवाई करने की मांग करते हुए हिंदी साहित्य के अनुभवी व्याख्याता लाने, फीस रसीद की जानकारी देने, अवैध शुल्क व अतिरिक्त फीस वसूली बंद करवाने की मांग की है।