






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2024। क्षेत्र की जनता पौधारोपण का महत्व समझे, जीवन में प्रकृति का योगदान समझे और पौधे लगाकर पौधों का पालन कर अपनी संस्कृति का मान बढ़ाते हुए मानवता की सुरक्षा करें। ये आह्वान आज कल्याणसर नया में आयोजित ब्लॉक स्तरीय हरियालो राजस्थान कार्यक्रम में कही। सारस्वत ने पर्यावरण के प्रति गंभीर होने की अपील करते हुए पौधा लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हरियालो राजस्थान के ऐतिहासिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए आमजन को उनके स्वप्न व प्रयास से जुड़ने की बात कही। राउमावि के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी व स्कूली छात्र छात्राओं सहित ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा, विकास अधिकारी मनोज कुमार, सीबीईईओ ओमप्रकाश प्रजापत, कल्याणसर नया सरपंच जेठी देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणियां, रजनीकांत शर्मा, सूरजाराम महिया सहित विभिन्न ग्राम पंचायत के सरपंच गण एवं महिला शक्ति उपस्थित रहे।





