May 20, 2026
405023750_1662867294205534_1435969781157204920_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2024। शनिवार को सावन के बादल श्रीडूंगरगढ़ अंचल में जमकर बरसे है। अंचल के गांव रीड़ी, लिखमादेसर, लिखमीसर उत्तरादा व सत्तासर, तोलियासर, जाखासर, कल्याणसर नया, कोटासर, सुरजनसर  में खूब बरसात हुई है। वहीं गांव मणकरासर व इंदपालसर में भी अच्छी बरसात हुई है। गांव बाडेला में लगातार 2 घंटे बरसात के बाद बाढ़ के हालात बन गए है। गांव में ब्राह्मण मोहल्ला व मेघवाल मोहल्ला में पानी भर गया। एक दर्जन घरों से अधिक घर ऐसे है जहां मकानों में पानी पानी भर गया है। गांव के बालाजी मंदिर, श्याम मंदिर, राजकीय अंग्रेजी स्कूल सहित बंसीराम जोशी, गौरीशंकर जोशी, मुन्नीराम जोशी, शिव जोशी, लालदास स्वामी, पवन स्वामी, भागुराम ज्याणी, बजरंग जोशी, श्यामसुंदर जोशी, सांवरमल तिवाड़ी घर पानी से लबालब हो गए है। ग्रामीण मदद की गुहार लगा रहें है। गांव लिखमादेसर में भी खेतों में कटाव आ गया है वहीं लिखमादेसर से धीरदेसर पुरोहितान के मार्ग पर पानी भर गया जिससे स्कूल कॉलेज से लौट रहें विद्यार्थी खासे परेशान हुए। युवकों की बाइक में पानी भर गया और वे करीब 1 घंटे की मश्क्कत के बाद उसे स्टार्ट कर पाए। गांव इंदपालसर गुसाईंसर में जमकर बरसात हुई है। गांव सत्तासर में भी जोरदार बरसात से गांव की गलियों सहित नीचे के घरों में पानी घुस गया है। वहीं गांव नौसरिया व बाडेला के बीच स्थित गुलेरिया की ढाणी में भारी बरसात खेत में पानी भर गया। गांव सुरजनसर में भारी बरसात से जलभराव हुआ और गांव के अनेक मार्गों पर जलभराव की स्थिति हो गई। यहां कई रास्तों व खेतों में खूब कटाव हुआ है।

किसान नेता की अगुवाई में राहत कार्य।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव इंदपालसर हीरावतान में ग्रामीणों ने भारतीय किसान संघ के किसान नेता तोलाराम जाखड़ की अगुवाई में गांव में राहत कार्य प्रारंभ किए। यहां जाखड़ ने ट्रेक्टरों से गांव की मुख्य गलियों में एकत्र कीचड़ को साफ करवाया। जाखड़ ने बताया कि इंद्पालसर हीरावातान में ज्यादा बारिश के कारण आवागमन बाधित हो रहा था। वहीं अब गांव के रास्ते साफ सुथरे कर दिए गए है जिसकी वजह से पैदल एवं यातायात के साधनों को आने जाने में राहत मिली है। जाखड़ ने बताया कि कार्य में अनेक ग्रामीण युवाओं ने श्रमदान किया। इस दौरान किशनलाल जाखड़, अजीत सिंह, राकेश जाखड़, मुन्नीराम जाखड़, तेजपाल सिंह, सुरजाराम जाखड़, रामप्रताप जाखड़, भागीरथ जाखड़, श्रवण सहित अनेक ग्रामीण व युवा उपस्थित रहें।

आस-पास के क्षेत्रों में जाना हो तो देख लेंवे हालात।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज बरसात के कारण निकटवर्ती चूरू जिले के गांव हरासर में सड़क पर बड़ा कटाव आया है। यहां से चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। वहीं निकटवर्ती नोखा उपखंड के मसूरी गांव में भी भारी बरसात हुई है। इसी के साथ बीकानेर व चूरू जिले में अनेक स्थानों पर अच्छी बरसात हुई है व जगह जगह पानी भर गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव इंदपालसर हीरावतान में किसान नेता तोलाराम जाखड़ की अगुवाई में हुआ सफाई अभियान, मुख्य रास्तों को आवागमन के लिए सुचारू करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चूरू के हरासर में ढह गई सड़क, आवागमन हुआ बंद, ग्रामीणों ने पत्थर व कांटे रखकर दोनों और से चालक को सचेत करने के लिए सड़क पर बाधा लगाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर में भारी बरसात, धीरदेसर पुरोहितान के मार्ग में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुलेरिया की ढा़णी में बरसात से भरा पानी। (फोटो-दिनेश गुलेरिया)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सत्तासर में हुई भारी बरसात से गलियों सहित अनेक घरों में घुसा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में भारी बरसात से आया कच्चे मार्ग पर कटाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरजनसर के कई मार्गों पर हुआ जलभराव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर में बरसात के बाद भरा गलियों में पानी, अठखेलियां करते बच्चे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर उत्तरादा में जमकर बरसे बादल, भरा पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से पानी निकलवाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा के मसूरी गांव में हुई जमकर बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर में बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर में खेतों में आया कटाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरजांगसर में जोरदार बरसात के बाद भी छाए है काले बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पुदंलसर की गलियों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में जमकर बरसे बादल, अठखेलियां करते बच्चे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर उत्त्रादा में जमकर बरसे बादल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में घरों में जुटे पानी निकासी के लिए ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाडेला में बाढ़ के हालात बने भारी बरसात से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय अंग्रेजी स्कूल में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों के घरों में घुसा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चे भी जुटे पानी निकालने के प्रयासों में।